Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : 21 फरवरी को ढ़िबरा बेचने समाहरणालय कूच करेंगे बाबूलाल

Giridih : पूर्व सीएम सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ढ़िबरा (माइका) चुनने पर रोक लगाए जाने से आक्रामक हैं. बाबूलाल मरांडी 21 फरवरी को मजदूरों के साथ ढ़िबरा बेचने समाहरणालय जाएंगे तथा डीसी से ढ़िबरा खरीदने का आग्रह करेंगे. यह बातें उन्होंने कोदईबांक स्थित अपने पैतृक आवास में पत्रकारों से कही. वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन करने कोदईबांक आए थे. पूर्व में भी वे ढ़िबरा चुनने पर लगाई रोक हटाने की मांग कर चुके हैं. उल्लेखनीय है कि जिले के तिसरी, गांवा व देवरी प्रखंड में ढ़िबरा चुनना यहां के गरीब मजदूरों के जीविका का आधार है. बाबूलाल ने कहा कि ढ़िबरा चुनने पर रोक लगा दिए जाने से हजारों मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं. रोक लगाने के पीछे वजह यह बताया गया है कि ढ़िबरा वन क्षेत्र में है. इसे चुनने के लिए वन क्षेत्र की जमीन का उत्खनन किया जाता है, जबकि ढ़िबरा वन क्षेत्र के बाहर भी है. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने ऐलान किया था कि ढ़िबरा चुनने पर लगी रोक हटेगी. उनकी घोषणा के बाद भी रोक नहीं हटाई गई. मौके पर भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, राजेश राम, रविंद्र पंडित, सुनील शर्मा, सुनील साव, सुनील सेठ, लक्ष्मण मोदी, माला सिन्हा, रामचंद्र यादव, कुणाल सिंह, पूर्णचंद गुप्ता, कपिल यादव,क्षितिज कुमार, नागो यादव समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=536928&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सहिया साथी की हड़ताल को भाकपा माले ने दिया समर्थन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही