Search

 
 
 

गिरिडीह : कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने निकाली प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शहर के झंडा मैदान से प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा निकाली. भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक होते हुए कचहरी तक पहुंची. प्रभात फेरी में शामिल भाजयुमो कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में तिरंगा थाम रखे थे. बीजेपी जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि 26 जुलाई को पूरे देश में भाजयुमो कार्यकर्ता कारगिल विजय दिवस मना रहे हैं. देश के लिए आज का दिन गौरव का दिन है. आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़कर तिरंगा फहराया था. बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नुकांत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस को देश में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस गिरिडीह में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. प्रभात फेरी में नवीन सिन्हा, संदीप डांगेच, आकाश सिंह, विक्की गुप्ता, गौतम भदानी, अंशु सिंह, शंभू शर्मा, सौरभ सिंह, नवीन पांडेय, शुभम पांडेय, अमित आर्या, रवि राणा, मयंक वर्णवाल समेत भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369108&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 579 लोगों की एंटीजन किट से हुई कोरोना जांच, एक भी संक्रमित नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही