Search

 
 
 

गिरिडीह : 12 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन करोडों रुपए की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

 
Giridih : सीएम हेमंत सोरेन 12 अक्टूबर को शहर के झंडा मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वे एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. सीएम केदौरे को लेकर शहर को बैनरों से पाट दिया गया है. प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. 11 अक्टूबर को स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने तैयारी का जायजा लिया. सीएम योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे. झंडा मैदान में करीब सात हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की गई है. हाईटेक पंडाल बनाया गया है.

कार्यक्रम का गिरिडीह से शुरुआत होना गौरव की बात

विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झंडा मैदान से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत होना जिले के लिए गौरव की बात है. सीएम जिले को कई सौगात देंगे. कार्यक्रम को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों में उत्साह है.

प्रशासनिक तैयारियां पूरी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. मैदान में 20 स्टॉल लगाए गए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=442133&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मांगों को लेकर आजसू ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही