Tisri (Giridih) : शारदीय नवरात्र गुरुवार को शुरू हुआ. भक्त देवी दुर्गा की आराधना-पूजा में लीन हैं. इस विशेष अवसर पर गिरिडीह जिले के तिसरी के दुर्गा मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना से पूर्व कलश स्थापना की जाती है. बगैर कलश स्थापित किए मां के नौ रूपों की आराधना अधूरी मानी जाती है. तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप से गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई. कलशयात्रा में 251 महिलाएं व युवतियां माथे पर कलश लेकर मुख्य सड़क से ब्लॉक मोड़, चौक होते हुए छठ तालाब पहुंची. पंडितों के मंत्र उच्चारण के बीच कलशों में जल भर गया. इसके बाद महिलाएं व अन्य श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए वापस दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचे. मंदिर की परिक्रमा के बाद कलश स्थापन हुआ. कलशयात्रा में मनोज यादव, किशोरी साव, संजीत सिन्हा, प्रेम अग्रवाल, पंकज साह, राहुल यादव, मुकेश प्रजापति, अजय यादव, शंकर शर्मा, आर्यन सिन्हा, नितेश सिन्हा समेत अन्य श्रद्धालु शामिल थे. यह भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/high-courts-decision-reserved-in-sexual-harassment-case-against-babulals-advisor-sunil-tiwari/">बाबूलाल
के सलाहकार रहे सुनील तिवारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित [wpse_comments_template]
गिरिडीह : नवरात्र के पहले दिन तिसरी दुर्गा मंडप से गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलशयात्रा
Leave a Comment