Search

 
 
 

गिरिडीह : दूसरे दिन भी हड़ताली निगम कर्मियों ने दिया धरना

 
Giridih : झारखंड लोकल बॉडीज़ इंपलाइज़ फेडरेशन के आह्वान पर गिरिडीह नगर निगम के कर्मी 21 सितंबर को दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे. फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह भी नगर निगम परिसर में धरना दे रहे कर्मियों को समर्थन देने पहुंचे. अशोक सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व हड़ताल को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन सभी निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के कर्मियों का हड़ताल को भरपूर समर्थन मिल रहा है. अशोक सिंह ने कहा कि जब तक सरकार पांच सूत्री मांगों को नहीं मानती, हड़ताल वापस नहीं लिया जाएगा. ठगने की रणनीति अब नहीं चलेगी. सफाईकर्मी अब आर-पार लड़ाई के मूड में हैं. मौके पर रामकुमार सिन्हा, संजय सिंह, राजेश सिंह, राजेश सिन्हा, अजीत चंद्रा, गौरी शंकर यादव, प्रदीप कुमार, राजेश अग्रवाल, अरुण राम, मुर्शीद आलम, श्रीकांत यादव, दीपक हरिजन, सुभाष शर्मा, अशोक हाड़ी, आशा हाडिन, मालती समेत कई निकाय कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-due-to-the-strike-of-the-sweepers-garbage-piled-up-in-the-city/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में लगा कूड़े का ढ़ेर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही