Search

 
 
 

गिरिडीह : सावन की तीसरी सोमवारी पर झारखंड धाम में 25 हजार भक्तों ने किया जलार्पण

 
Jamua/Giridih : सावन की तीसरी सोमवारी पर गिरिडीह शहर समेत पूरे जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. जमुआ के प्रसिद्ध झारखंड धाम में आस्था का सैलाब उमड पड़ा. सुबह से ही मुख्य मंदिर व पार्वती मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं. शाम तक 25 हजार से अधिक शिव भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया. हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारो से वातावरण गूंजित रहा. शिवगंगा में डुबकी लगाने के लिए भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीपीओ नीरज सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह व हिरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल खुद संभाल रहे थे. व्यवस्था बनाए रखने में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात थे. सीसीटीवी कैमरे से मेले की निगहबानी की जा रही थी. कांवरियों के कई जत्थे सुल्तानगंज और राजदह धाम से भी पहुंचे थे. झारखंड धाम प्रबंधन समिति के नरेश पंडा, सुभाष पंडा, तारा के पंसस मनोज पंडा, स्थानीय मुखिया आशुतोष वर्मा, पंडा समाज के नकुल पंडा समेत अन्य लोग श्रद्धालाओं की सुविधा में लगे रहे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-a-young-man-who-came-to-worship-at-dukhharan-nath-temple-drowned-in-the-usri-river/">गिरिडीह

: दुखहरण नाथ मंदिर पूजा करने आया युवक उसरी नदी में बहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही