Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : छात्रा के साथ गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Giridih : छात्रा के साथ गैंगरेप के एक आरोपी मो. कैफ को पुलिस ने मोबाइल समेत 29 मई की शाम गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. दो आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस दोनों को तलाश रही है. मामला बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव की है. 29 मई को छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप के बाद गला दबाकर गांव में ही कुर्बान अंसारी के कुआं में फेंक दिया गया. कुआं से निकाले जाते समय वह जीवित थी. इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. फरार दोनों आरोपियों के नाम मो. आसिफ और मो. फारुक है. मृतका की मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बिरनी थाना में बेटी का अपहरण कर गैंगरेप कर हत्या के इरादे से गला दबाकर कुएं में फेंके जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी. मृतका और आरोपी अलग-अलग समुदाय के हैं. पुलिस ने हत्या की गैरजमानतीय धारा 302, दुष्कर्म की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. हालांकि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण बिरनी पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला यह अभी तक स्पष्ट नहीं है? चिकित्सकों ने रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इधर आरोपियों के बारे में पता चला है कि तीनों बिरनी के ही कुस्मा गांव का रहने वाला है. मो. कैफ ने छात्रा से अपना नाम बदलकर दोस्ती किया था. हालांकि पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि छात्रा और मो. कैफ एक ही स्कूल पढ़ता था. पढ़ाई के दौरान ही दोनों में जान पहचान हुई. वहीं छात्रा की मां का आरोप है कि उसकी बेटी मो. कैफ को जानती नहीं थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653114&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांवा : कॉमर्स में पवन कुमार बने जिला टॉपर,दूसरे स्थान पर निरंजन प्रसाद यादव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही