Search

 
 
 

गिरिडीह : जंगली भालू की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के कारीपहरी सुरक्षित वन क्षेत्र में जंगली भालू की हत्या के आरोप में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति मंगरा मुर्मू कारीपहरी का ही रहने वाला है. इस मामले में संझला मरांडी और गुरुसहाय राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. संझला मरांडी कारीपहरी का ही रहने वाला है. जबकि गुरुसहाय राय बिहार के कौओकोल थाना क्षेत्र के राजवारिया का बताया जा रहा है.

कारीपहरी गांव से जंगली भालू का खाल बरामद 

जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्र पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कारीपहरी सुरक्षित वन में एक जंगली भालू की हत्या कर उसके मांस का बंटवारा किया जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी. इस दौरान कारीपहरी गांव से जंगली भालू का खाल बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने मंगरा मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अन्य दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया. छापेमारी टीम में रेंजर अनिल कुमार, अशोक कुमार, पवन कुमार विश्वकर्मा, दिनेश दास और अभिमित राज शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही