Search

 
 
 

गिरिडीह : खुखरा में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

 
Pirtand (Giridih)  : खुखरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में पुलिस ने छापामारी कर एक युवक इसराइल अंसारी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची. पुलिस को देखते ही युवक तेजी से भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. इसराइल अंसारी बरियारपुर गांव का ही रहनेवाला है. उसने बताया कि वह ईद पर घर आया हुआ है. घर की तलाशी लेने पर स्टोर रूम से 7 एमएम की पिस्टल व दो गोली जब्त की गई. थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ सरिया थाना में मामला दर्ज है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, एएसआई नीलमचन्द्र एक्का, राजेन्द्र उपाध्याय, सुनील सरदार, दयानन्द राय, जीतेन्द्र यादव शहीद अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही