Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कट्टा और जिंदा गोली के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

Giridih : बेंगाबाद पुलिस ने 08 मार्च की रात देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसडीपीओ अनिल सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधी संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं और अपराध करने की योजना बना रहे हैं. बेंगाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई. जिसमें दो अपराधकर्मी अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. जबकि तीसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराधी महुआर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाले नारायण ठाकुर का पुत्र कैलाश ठाकुर है. [caption id="attachment_575109" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/KATTA-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> आरोपी के पास से बरामद हथियार[/caption] एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व एक काला रंग का बजाज बाइक बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि तीनों अपराधियों के खिलाफ बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 58/2023 धारा 25(1-A)/26/35, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनके आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है और भागे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. यह">https://lagatar.in/third-one-injured-in-two-bike-collision/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : दो बाइक की टक्कर में एक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही