Search

 
 
 

गिरिडीह : हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक भाई की मौत, दूसरा घायल

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह गांव में 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से एक भाई की मौत गई तथा दूसरा भाई घायल हो गए. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. मृतक का नाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत के कलहामांझो निवासी फागू यादव है. घायल भाई साधु यादव के अनुसार दोनों भाई शादी तय करने मंगरोडीह गांव गए थे. सुबह बाइक से दोनों भाई गांव लौट रहे थे. रास्ते में बिजली तार गिरी थी. धोखे से बाइक बिजली तार से सट गई. बाइक में करंट दौड़ने लगा. तेज झटके से दोनों दूर जा गिरे. फागू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दोनों भाई शादी तय करने मंगरोडीह गांव गए थे हादसा पर अफसोस प्रकट करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बिजली विभाग को फागू यादव की मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नंगे तार लगे हैं. तार पर कवर होने से घटना नहीं घटती. बिजली विभाग नंगे तार को बदलकर कवर लगे तार लगाए. बिजली विभाग ने फागू यादव के अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये दिया है. चार लाख रुपये मृतक के आश्रित को मुआवजा राशि दिया जाएगा. बिजली विभाग के अधिकारियों ने मृतक के पुत्र को नौकरी का आश्वासन दिया है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=336621&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दूसरी बार जिला परिषद् अध्यक्ष बनीं मुनिया देवी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही