Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जेलर पर फायरिंग करने वाला एक अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

Giridih : गिरिडीह (Giridih)- गिरिडीह सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार के वाहन पर फायरिंग करने वाला एक अपराधी को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद पुल के पास से हुई. फायरिंग में शामिल उसके दूसरे साथी की तलाश पुलिस को है. गिरफ्तार अपराधी का नाम देवघर जिले के मरगोमुंडा गांव निवासी आशीष साह है. मरमोमुंडा गांव मरगोमुंडा थाना में है. इसके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, एक गोली, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड रहा है. उसे तीन मामलों में पहले जेल की सजा हो चुकी है. पिछले 12 जुलाई को ही वह गिरिडीह केंद्रीय जेल से निकला था और 20 जुलाई को फिर घटना को अंजाम दिया. यह जानकारी एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारों को दी. 20 जुलाई को जेल से कोर्ट आने के दौरान प्रमोद कुमार के वाहन पर पर दो बाइक सवार अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी. फायरिंग में वे बाल-बाल बच गए थे. प्रमोद कुमार ने मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 88/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस की एक टीम गठित हुई. टीम ने दोनों में से एक अपराधी को धर दबोचा. एसडीपीओ ने कहा कि गोलीकांड में संलग्न दूसरे अपराधी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367989&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अनियंत्रित होकर सीआरपीएफ का वाहन पलटा, एक दर्जन जवान घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही