Search

 
 
 

गिरिडीह : राजस्व उपनिरीक्षक संघ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न

 
Giridih : झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ की जिला इकाई ने 8 सितंबर को अपने मांगो को लेकर समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद संघ ने अपर समाहर्ता को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के जिला मंत्री अमर किशोर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि 10 अक्तूबर 2019 को संघ और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच मांगो को लेकर एक समझौता हुआ था. लेकिन तीन साल बाद भी इस समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया. जिसे लेकर झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ ने एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया. इसी आलोक में जिले के अपरसमहर्ता विलियम्स भेंगरा को एक ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर जिला मंत्री अनूप कुमार सिन्हा, केवल राउत, जयदेव शर्मा, मुक्तेश्वर प्रसाद सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-strike-of-soul-workers-continues-for-the-fourth-day/">यह

भी पढ़ें : मांगे पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही