Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बागवानी सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Gandey(Giridih): जिले के गांडेय प्रखंड सभागार में हरित ग्राम योजना को लेकर 29 मई को बागवानी सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि आम बागवानी के तहत गांडेय प्रखंड में 160 एकड़ भूमि पर आम का पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बागवानी सखी को प्रशिक्षित करना जरूरी है. प्रशिक्षित सखी आम बागान का समय पर जांच कर खाद,पानी, निकाई और रख-रखाव का सुझाव किसानों को नियमित तौर पर देती रहेंगी. मौके पर बीपीओ मनीषा टुडू, कोडिनेटर मनीष कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651783&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांडेय : वन विभाग कार्यालय के पीछे ही जंगल में अवैध रूप से काटे जा रहें हैं पेड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही