Gandey(Giridih) : जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ के पास 03 जून को बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल है. बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कजरो निवासी मो इस्तियाक अंसारी व फिरोज अंसारी बाइक से बुधुड़ीह जा रहें थे कि खोरीमाहुवा के पास बोलेरो संख्या जेएच 15 जी-1899 ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी. हादसे की सूचना पर पहुंचे गांडेय थाना प्रभारी साकेत प्रसाद देव ने बोलेरो और बाइक को जब्त कर घायलों को अस्पताल भेजा. इलाज के क्रम में फिरोज अंसारी की मौत हो गई है. बोलोरो का चालक फरार बताया जाता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656867&action=edit">यह
भी पढ़ें:गांडेय : सभी कृषकों को मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ [wpse_comments_template]
गिरिडीह : बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक की मौत एक गंभीर
Leave a Comment