Search

 
 
 

गिरिडीह : धनतेरस पर एक सौ करोड़ का कारोबार

 
Giridih : धनतेरस के अवसर पर जिले में करीब एक सौ करोड़ रुपए का कारोबार हुआ. लोगों ने बर्तन से लेकर ज्वेलरी तक की खरीदारी की. दुकानों में ग्राहक खचाखच भरे थे. सुबह दुकानें खुलने के बाद यदा कदा ग्राहक ही थे. दोपहर तीन बजे के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई. गिरिडीह शहरी क्षेत्र में कार व बाइक शो रूम, टीवी, फ्रिज, बर्तन और ज्वेलरी दुकानों में ग्राहक खरीदारी करते देखे गए. धनतेरस के दिन शहर में सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा. अंबेडकर चौक से काली बड़ी चौक तक और काली बाड़ी से मकतपुर चौक तक लोग जाम में फंसे रहे. धनतेरस पर खरीदारों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. अंबेडकर चौक, टावर चौक, काली बाड़ी, बड़ा चौक और गांधी चौक पर पुलिस जवान तैनात थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=452062&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सीसीएल विक्रय कार्यालय में आग लगने से पच्चीस हजार की संपत्ति जलकर राख [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही