Search

 
 
 

गिरिडीह : आदिवासियों की स्थिति में सुधार को लानी होगी एक और क्रांति : बाबूलाल

 
तिसरी में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा का बाबूलाल ने किया अनावरण
Tisri (Giridih) : हूल दिवस के अवसर पर तिसरी बाजार स्थित चंदौरी - कोदईबांक मोड़ पर 30 जून शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हू की प्रतिमा का अनावरण पूर्व सीएम सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने किया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने कहा कि सिद्धू- कान्हू, चांद -भैरव जैसे महान क्रांतिकारियों ने ही अंग्रेजी हुकूमत को झारखंड की माटी की मजबूती का परिचय दिया था. लेकिन आज भी आदिवासियों की स्थिति में बहुत अधिक सुधार नहीं हुआ है. इसके लिए एक क्रांति लानी होगी. बता दें कि आदिवासी कल्याण समिति की ओर से चंदौरी-कोदईबांक मोड़ पर सिद्धू-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा स्थापित की गई है. मौके पर भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, मनोज यादव, रामचंद्र ठाकुर, रविन्द्र पंडित, बैजू मरांडी, सुनील साव, सुनील शर्मा, लक्ष्मण बरनवाल, सोनू हेमब्रोम, अनासियस हेमब्रोम, मोहन बरनवाल, उदय साव, नरेश यादव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684644&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही