Search

 
 
 

गिरिडीह: घर से साढ़े 5 किलो गांजा और 18 लाख रुपये बरामद, एक गिरफ्तार

 
Jamua (Giridih) : जमुआ पुलिस ने रविवार देर शाम जमुआ थाना क्षेत्र मिर्जागंज बाजार में  सुरेंद्र साव के मकान से साढ़े पांच किलो गांजा के साथ 18 लाख 18 हजार 700 रुपये नगद बरामद किया है. साथ ही घर मालिक सुरेंद्र साव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी दीपक शर्मा को सूचना मिली थी कि सुरेंद्र साव अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर चोरी छिपे बिक्री कर रहा है. एसपी के आदेश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम ने FST टीम के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से कुशलतापूर्वक मिर्जागंज में सुरेंद्र साव के घर में छापेमारी की. छापामारी के दौरान सुरेंद्र साव के घर से साढ़े पांच किलो गांजा और 18 लाख 18 हजार 700 नगद बरामद किया गया. जिसे विधिवत जब्त किया गया. छापेमारी के दौरान घर मालिक सुरेंद्र साव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में जमुआ थाना में मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, एसआई छाया किस्कू, कमलेश प्रसाद, राकेश रोशन पांडे, हरेंद्र सिंह  सहित सशस्त्र बल शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/13-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें -कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-filed-nomination-for-gandeya-assembly-by-election/">कल्पना

सोरेन ने किया गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही