Search

 
 
 

गिरिडीह : बिजली तार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

 
खेत से लौटने के दौरान हुआ हादसा, लोगों ने विभाग से की मुआवज़े की मांग
Giridih : डुमरी थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव में गुरुवार 6 जुलाई को बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बाबूलाल हांसदा के 40 वर्षीय पुत्र सुखु हांसदा के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी नुनिया हेंब्रम ने कहा कि पति खेत से लौट रहे थे. रास्ते में 11 हजार वोल्ट का तार नीचे झुका हुआ था. उसकी चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी और दो बेटा छोड़ गये हैं. घटना की सूचना मिलने पर झामुमो नेता नंदलाल शर्मा, मथुरा सोरेन, अनिल रजक उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया. जेएमएम नेता नंदलाल शर्मा ने विभाग से मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/gandey-night-circle-cricket-tournament-inaugurated/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : नाइट सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही