Search

 
 
 

गिरिडीह : कोदईबांक डैम में नहाने के दौरान एक व्यक्ति डूबा, खोजबीन जारी

 
कोदईबांक का रहने वाला है 50 वर्षीय शोभन टुडू प्रशासन और स्थानीय लोग खोजबीन में जुटे Tisri (Giridih) :  तिसरी थाना क्षेत्र के कोदईबांक डैम में नहाने के दौरान एक व्यक्ति के डूबने की खबर है. यह घटना बुधवार शाम की बतायी जा रही है. डैम में डूबने वाले शख्स  की पहचान कोदईबांक निवासी शोभन टुडू (50 वर्षीय) के रूप में हुई है. शोभन टुडू की खोजबीन जारी है. खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. ऐसे में अनहोनी होने की आशंका को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि जब तक व्यक्ति या उसका शव बरामद नहीं होता, तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. [caption id="attachment_859954" align="alignnone" width="2560"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/5852007a-a620-43c0-a43c-919202cc0f47-scaled.jpeg"

alt="" width="2560" height="1440" /> मौके पर मौजूद स्थानीय लोग ओर पुलिस की टीम[/caption]

कोदईबांक डैम नहाने के लिए गये थे शोभन टुडू 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोभन टुडू बुधवार को कोदईबांक डैम नहाने के लिए गये थे. शोभन टुडू तैरने रहे थे. तभी अचानक वो डैम में डूब गये. हो-हल्ला करने पर स्थानीय लोग वहां जुटे और उसकी खोजबीन करने लगे. लेकिन शोभन का कुछ भी पता नहीं चल पाया. लोगों ने गुरुवार की सुबह तिसरी पुलिस को जानकारी दी. सूचना पाकर तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक, एसआई रौशन कुमार, मनोज कुमार, राहुल यादव भाजपा नेता सुनील साव आदि मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में डूबे व्यक्ति की खोजबीन शुरू की. हालांकि खबर बनाये जाने तक डैम में डूबे व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं चल पाया है. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है. .तिसरी थाना प्रभारी वरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर एनडीआरएफ की टीम को बुलाने में जुटे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही