Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल

Giridih: जिले के चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के डहुआटांड़ के पास हुए सड़क दुर्घटना में 30 अप्रैल को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के छेवाशिमर गांव के किशुन राय के 17 वर्षीय पुत्र देवन कुमार राय उर्फ देबू की मौत हो गयी. देबू गांव के ही प्रकाश सोरेन के साथ तिसरी थाना क्षेत्र के आरपत्थर गांव गया था. वहां से लौटने के क्रम में डहुआटांड़ के पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया. घटना में देबू व प्रकाश गंभीर रुप से घायल हो गए. जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना की पुलिस ने दोनों घायलों को देवरी स्थित सीएचसी पहुंचाया. जहां पर चिकित्सकों ने देबू राय को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्रकाश सोरेन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624175&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: रोटरी आई हॉस्पिटल में बोन मिनीरल डेंसिटी कैम्प [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही