Search

गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत,  दो घायल

एक ही बाइक से जा रहे थे तीन युवक, नहीं पहना था हेलमेट
Dhanwar (Giridih) : धनवार थाना क्षेत्र के बरजो मोड़ के पास शुक्रवार की देररात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी बंधन ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद ठाकुर की मौत बरजो मोड़ के पास हुए दुर्घटना में हो गई. उनके साथ दो अन्य अमन ठाकुर पत्थलडीहा निवासी और लोहरा नावाडीह मरकच्चो थाना क्षेत्र के विकास ठाकुर बुरी तरह से घायल हो गए. दोनों की हालत गंभीर बतायी जाती है. धनवार पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों को राजधनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां अरविंद ठाकुर को मृत घोषित कर दिया गया, वही अमन ठाकुर व विकास ठाकुर को धनबाद रेफर कर दिया गया . जानकारी के अनुसार अरविंद ठाकुर के चचेरे भाई की शादी शुक्रवार की रात को होनी थी. शादी के क्रम में एक बाइक पर सवार होकर तीनों वरजो मोड़ की ओर आए थे. वरजो मोड के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में तीनों आ गए.   यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677968&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : प्रख्यात चिकित्सक दीपक बगेड़िया की स्मृति में लगा रक्तदान शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp