Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गांडेय में उपचुनाव से डर रहा विपक्ष- डॉ सरफराज  समेत दो खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Bengabad (Giridih) : गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि उनके इस्तीफे के बाद गांडेय में उपचुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में डर का माहौल है. इसलिए विपक्षी दल लगातार गांडेय में उपचुनाव नहीं होने की बात कह रहे हैं. डॉ अहमद बुधवार को गांडेय बेंगाबाद के घुठिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव कराना निर्वाचन आयोग का काम है. मगर भाजपा के लोग राज्यपाल के पास जाते हैं और अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन चुनाव के लिए तैयार है. निर्वाचन आयोग जब चाहे उपचुनाव करवा सकता है. गठबंधन का उम्मीदवार चुनाव में फतह करेगा. पूर्व विधायक ने कहा कि उनके इस्तीफे को लेकर जो सवाल खड़ा किया जा रहा है वह उसका जवाब अपने क्षेत्र की जनता को दे रहे हैं. लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जनता की अदालत में जाकर वास्तुस्थिति से अवगत करा रहे हैं. पूर्व विधायक ने बेंगाबाद प्रखंड के जेरूआडीह, डाकबंगला, धावाटांड़, झलकडीहा, मोहनपुर, चपुआडीह, घुठिया सहित कई गांवों का भ्रमण किया. मौके पर मो फखरुद्दीन, इनामुल हक़, मो शाहनवाज़, इम्तियाज अहमद, मो आफताब आलम, मो मिंसर, मो सलीम, अब्दुल हफीज समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

राज्य में युवाओं की राजनीति में भागीदारी जरूरी- जयराम 

[caption id="attachment_834700" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/jayram.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सभा को संबोधित करते जयराम महतो[/caption] Bengabad (Giridih) : झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि झारखंड निर्माण की परिकल्पना को पूरा करने के लिए युवाओं की राजनीति में भागीदारी बहुत जरूरी है. युवाओं को सक्रिय रूप से आगे आकर आंदोलन का हिस्सा बनना होगा. जयराम महतो बुधवार को बेंगाबाद के खंडोली में जेबीकेएसएस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम में बोल रहे थे. कहा कि राज्य अलग होने के 23 साल बाद भी स्थिति नहीं बदली. स्थिति को बदलने के लिए रांची से लेकर संसद तक आवाज बुलंद करनी होगी. बदलाव के लिए सड़क से उठाकर युवाओं को सदन भेजने की तैयारी करनी होगी. जब तक परिवारवाद का सिलसिला चलता रहेगा झारखंड निर्माण की कल्पना पूरी नहीं हो सकती. राज्य के युवा बेरोजगार बैठे हैं और बाहरी लोगों को नौकरियां मिल रही हैं. इस व्यवस्था को बदलना है. सम्मेलन के माध्यम से गिरीडीह जिला में जेबीकेएसएस संगठन विस्तार की रणनीति बनाई गई. जिला में संगठन विस्तार का प्रभार रोकी नवल को दिया गया. कार्यक्रम में राजदेश रतन, मनोज यादव,अर्जुन पंडित, शिवनाथ साव, संतोष यादव, रोकी नवल, मंजीत शर्मा समेत काफी संख्या में युवा उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/drm-inspected-godda-railway-station-and-two-news-together/">गोड्डा

रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण समेत दो खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही