Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जेपी नड्डा के वार पर विपक्ष का पलटवार, कहा झूठ पर टिकी है मोदी सरकार

Advertisement
Advertisement
झामुमो, कांग्रेस व माले नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया
Giridih : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार 22 जून को गिरिडीह के झंडा मैदान में बड़े जनसभा को संबोधित कर 2024 के लोकसभा चुनाव की मुनादी कर दी है. जेपी नड्डा ने एक तरफ़ जहां प्रधानमंत्री मोदी को करिश्माई नेता बताया, तो दूसरी ओर कांग्रेस, झामुओ और राजद जैसे विरोधी दलों को भ्रष्टाचार और वंशवाद को लेकर बारी-बारी से निशाने पर लिया. जिसके बाद विपक्षी दलों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. गांडेय के झामुमो विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के पिछले 9 वर्षो के कार्यकाल का हिसाब जनता 2024 में पूरा कर देगी. भाजपा पूरे देश में घूम-घूम कर झूठ का डफली पिट रही है. भाजपा के इस फ़रेब को जनता देख और समझ रही है. कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. कांग्रेस के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में जनता फटेहाल और देश कंगाल हो गया है. तो दूसरी तरफ़ सरकार के मित्र मालामाल हो गये हैं. वर्ष 2014 से अब तक पीएम मोदी सिर्फ हवाई बातें कर रहे हैं. सरकार ने बीते 9 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया है. भाकपा माले नेता राजेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर सत्ता में आई है. पीएम नरेंद्र मोदी के 9 वर्षो के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है. देश का युवा ठगा सा महसूस कर रहा है. देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. भाजपा के नेता खोखला विकास का ढिंढोरा पीट रहे है. देश की जनता सब कुछ देख रही है. यह">https://lagatar.in/gawan-gawans-alekh-article-was-selected-in-navodaya-vidyalaya/">यह

भी पढ़ें : गावां : गावां के आलेख का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही