Search

 
 
 

गिरिडीह : कॉलेज और कोर्ट को शिफ्ट करने का विरोध

 
बैठक में लिया निर्णय, 15 जुलाई को समीक्षा के बाद बड़े आंदोलन की करेंगे तैयारी
Giridih : मैट्रिक पास छात्राओं का इंटरमीडिएट में नामांकन नहीं होने और आरके महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट को गिरिडीह से योगीटांड़ शिफ्ट किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में झंडा मैदान में बैठक हुई. बैठक आरके महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट स्थान परिवर्तन विरोधी समिति गिरिडीह के नेतृत्व में हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए संचित कुमार गुप्ता ने कहा कि मैट्रिक पास छात्राओं का सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल गिरिडीह और आरके महिला कॉलेज गिरिडीह में इंटर में नामांकन लेने और आरके महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट को गिरिडीह में पूर्ववत स्थान पर बनाए रखने के लिए गिरिडीह के उपायुक्त और मुख्यमंत्री‌ को छात्राओं एवं नागरिकों का संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है. इसके बाद 15 जुलाई को समीक्षा बैठक कर आगे के आंदोलन कि रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में समिति के संरक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अन्ना मुर्मू, सचिव जोगेश्वर ठाकुर, कैरियर कैंपस के निदेशक राजेश सिन्हा, सफलता एकेडमी के हसन, सनातन तिवारी, समिति की सदस्या लक्ष्मी कुमारी, रोहिणी कुमारी, बबली कुमारी, प्रियंका कुमारी, मुस्कान राव, अंजली कुमारी, गुड़िया प्रवीण, पायल कुमारी, सौम्या अमृत, सोनम कुमारी, कामेश्वर कुमार महतो, बोबी देवी, निकिता कुमारी, नबी अंसारी, सिमरन कुमारी, सुजाता कुमारी, खुशी कुमारी, कोमल कुमारी, दिया कुमारी, रूलम कुमारी, सुजीत दास, पम्मी कुमारी, अनिता हांसदा, प्रमोद तांती, आरती कुमारी, रिमझिम कुमारी, सोनम कुमारी सहित अनेकों छात्राएं एवं समाज सेवी उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/giridih-sidhis-incident-has-embarrassed-india-and-democracy-aap/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सीधी की घटना ने भारत और लोकतंत्र को शर्मसार किया -आप [wpse_comments_template] बैठक में शामिल छात्राएं व समिति के सदस्य
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही