Search

 
 
 

गिरिडीह : राज्य सरकार की विकास योजनाओं से विपक्ष मुद्दे विहीन- हफीजुल हसन

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की विकास योजनाओं से विपक्ष मुद्दे विहीन है. राज्य सरकार विकास को लेकर गंभीर है. सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का मकसद है. हेमंत सरकार ने पिछले वर्ष कृषि ऋण माफ कर किसानों को राहत दी. इस वर्ष अच्छी बारिश नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हुआ है. राज्य सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने ये बातें 25 जुलाई की रात बेंगाबाद प्रखंड के मोहनपुर (धावाटांड़) गांव में शादी समारोह में कही. वे शादी समारोह में भाग लेने आए थे. हफीजुल ने कहा कि हेमंत सरकार अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं चल रही है. इन योजनाओं में शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं. द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उन्होंने कहा कि झारखंड वासियों के लिए ये गर्व की बात है. वह यहां पूर्व में राज्यपाल रह चुकी हैं. द्रौपदी मुर्मू को उन्होंने बधाई दी. मंत्री ने कहा कि 27 जुलाई को गिरिडीह में जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक होगी. बैठक में विकास योजनाओं पर निर्णय लिए जाएंगे. मौके पर मो. जैनुल अंसारी, क्यामुल हक, मो. मिनसर, मो. फखरुद्दीन, मो. इनामुल हक, गुड्डू खान, महताब अली मिर्जा, सफदर खान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369108&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 579 लोगों की एंटीजन किट से हुई कोरोना जांच, एक भी संक्रमित नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही