Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : प्लस टू उच्च विद्यालय बेंगाबाद में सम्मान समारोह का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Giridih : बेंगाबाद प्लस टू विद्यालय के पीजीटी शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने पुरस्कृत किया था. उन्हें सम्मानित करने की खुशी में 7 सितंबर को बेंगाबाद उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य शीला भुटकुमार ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद के पुरस्कृत होने पर विद्यालय का नाम रोशन हुआ है. शिक्षक अजय कुमार महतो ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद के सम्मानित होने पर हम सभी का सम्मान बढ़ा है. पुरस्कृत शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि छात्र छात्राओं की सफलता से ही हम शिक्षकों को सम्मान मिलता है. छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए हम सभी शिक्षकों को लगातार प्रयत्न करते रहना चाहिए. शिक्षकों ने राजेन्द्र प्रसाद को शुभकामनाएं दी. समारोह का संचालन अजय कुमार महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन आदित्य कुमार झा ने किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक दिग्विजय कृष्ण, अमिता चरण, रफीक अहमद, मुकेश कुमार राय, हसन अख्तर, अजय कुमार पांडेय, गजेंद्र प्रसाद,आभा कुमारी, ज्योति मुर्मू, नजरा आमिर, चंदन कुमार उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=413186&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : देवरी व गावां प्रखंड में चिकित्सक पदस्थापित नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही