Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पताल में मरीजों की भीड़

Advertisement
Advertisement

गावां सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे 150 मरीज

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड में बदलते मौसम में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है. हर घर में बीमारी से पीड़ित एक-दो मरीज मिल जाएंगे. सोमवार 28 अगस्त को को गावां सीएचसी खुलने के साथ ही मरीजों की भीड़ जमा हो गई. ज्यादातर लोग बुखार और डायरिया की शिकायत लेकर पहुंचे थे. सीएचसी में कुल 150 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराते हुए उपचार कराया. दर्जनों लोगों में बुखार शिकायत पर टायफायड व मलेरिया की भी जांच की गई. ओपीडी में तैनात डॉ हब्बीबुल्लाह खान ने लोगों का इलाज किया और दवाएं लिखी. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बदलते हुए मौसम में सावधान रहें. बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. पानी उबालकर पीएं. कभी बारिश और कभी धूप की वजह से इस तरह की बीमारियां फैलती हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए ज्यादातर मरीजों में बुखार और डायरिया की शिकायत थी. डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा वितरण कउंटर पर मरीजों की काफी भीड़ रही. मरीजों को लाइन में लग कर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा तब दवा मिली. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-bike-parked-in-the-house-got-burnt-in-the-middle-of-the-night/">गिरिडीह

: आधी रात को धू-धूकर जल गई घर में खड़ी बाइक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही