Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गावां के कई पंचायतों में पेयजल का हाहाकार

Advertisement
Advertisement
स्टेबलाइजर खराब रहने से पानीटंकी बनी शोभा की वस्तु
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड अंतर्गत गावां, पटना, माल्डा व नगवां पंचायतों में पीएचईडी पानी की मुकम्मल आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। यहां पिछले एक माह से 15 से 20 मिनट ही जलापूर्ति हो रही है. इससे ग्रामीण काफी परेशान है. इस संबंध में पीएचईडी के मुंशी से पूछे जाने पर बताया कि पिछले छह माह से यहां का स्टेबलाइजर खराब है. पूरा बोल्टेज नहीं मिलता है, जिससे मोटर नहीं चल पा रहा है. इस वजह से पानी की पूरी आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

सैकड़ों ग्रामीणों के साथ करेंगे आंदोलन : जिप सदस्य

जिला परिषद सदस्य पवन कुमार चौधरी ने बताया कि गावां पीएचईडी के जेई से इस परेशानी की शिकायत की गई है लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. विभाग जल्द स्टेबलाइजर बनाकर सुचारू जलापूर्ति करे अन्यथा बाध्य होकर सैकड़ो ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि जिला परिषद के बैठक में उपायुक्त से मांग करेंगे कि यहां के ठीकेदार को बदला जाए ताकि ग्रामीणों को सही से पानी मिल सकें. दूसरी ओर पीएचईडी के जेई जाहेन्द्र भगत ने कहा कि यह कार्य ग्रामीण जल स्वच्छता समिति की निगरानी में है.

हर माह वसूलते हैं पैसा, नहीं देते पानी : ग्रामीण

ग्रामीण शिला देवी ने कहा कि हमलोग प्रत्येक माह पानी का बिल देते हैं, उसके बाद भी नियमित पानी नहीं मिलता है. पूछे जाने पर विभाग के लोग बहाने बनाते हैं. बताया कि 29 जुलाई की रात में 11 बजे से ही बिजली है, बावजूद 30 जुलाई को 12 बजे दिन तक जलापूर्ति नहीं हुई. रेखा देवी ने बताया कि पिछले एक माह से सही तरीके से पानी नहीं मिल रहा है. इस भीषण गर्मी में कुंआ-चापाकल सूख गए हैं. हर माह मुंशी आकर पानी का बिल वसूलता है, उसके बाद भी पानी समय पर नहीं मिलता है. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715011&action=edit">

गिरिडीह : मुहर्रम जुलूस के दौरान आपसी झड़प में आधा दर्जन से अधिक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही