Search

 
 
 

गिरिडीह : मांगों को लेकर पैक्स कर्मियों का धरना शुरू

 
Giridih : मांगों को लेकर जिला पैक्स कर्मचारी संघ के बैनर तले पैक्स कर्मियों ने 3 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. कर्मियों को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष केदार यादव ने कहा कि वर्ष 2011 से 2020-21 तक विभिन्न पैक्सों में किसानों से धान खरीदे गए. धान खरीद का परिवहन खर्च और कमीशन का लगभग 2 करोड़ रुपए कर्मियों को भुगतान नहीं किया गया है. इसके अलावा कर्मियों की अन्य मांगें जैसे पैक्स कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान और नौकरी में स्थायी किया जाना शामिल है. मांगें नहीं माने जाने तक धरना जारी रखा जाएगा. धरना देने वालों में ओमप्रकाश सिंह, विवेक कुमार, कार्तिक पंडित, कालीचरण महतो, नवनीत उपाध्याय, पवन कुमार, विनोद यादव, अमित मिश्रा, बसंत कुमार, जयप्रकाश पांडेय शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=515746&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कोहरे व शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठिठुरन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही