Giridih : देवरी थाना क्षेत्र के चतरोचकाई मुख्य सड़क मार्ग पर तिलैया रानीपोखर के निकट 9 जनवरी की सुबह एक धान लदा ट्रक (डब्ल्यूबी 41 जे 7545) अनियंत्रित होकर पलटने से खलासी नसीम खान गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रक में लदे धान भी सड़क पर बिखर गया. स्थानीय लोगों की मदद से खलासी को देवरी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. घायल खलासी बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के भलुवाई गांव का निवासी है. ट्रक पर धान बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना अंतर्गत महेशडीह निवासी धान व्यवसायी उपेंद्र यादव के गोदाम से लादा गया था. ट्रक धान लेकर पश्चिम बंगाल के बर्दमान जा रहा था. ट्रक पलटने की सूचना पाकर देवरी थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ट्रक जब्त कर थाना ले आई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520738&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : गलत जगह चयन करने की भेंट चढ़ी सिंचाई योजना [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : गलत जगह चयन करने की भेंट चढ़ी सिंचाई योजना [wpse_comments_template]
Leave a Comment