पति-पत्नी में हुई थी कहासुनी, पुलिस कर रही जांच
Giridih : डुमरी प्रखंड अंतर्गत ससारको पंचायत की पंचायत समिति सदस्य चंदवा देवी (45) ने 22 जून की देररात गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. उसके पति सहदेव मंडल ने बताया कि गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर नोकझोंक हुई थी. बात छोटी थी, इस कारण गंभीरता से नहीं लिया, पर चंदवा कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर ली. जब तक किसी अनहोनी का संदेह हुआ तब तक वह रस्सी से भूल चुकी थी. दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर डूमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची डुमरी पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डूमरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677014&action=edit">यहभी पढ़ें : गिरिडीह : बाइक सवार एसएसबी जवान की ट्रक से कुचल कर मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment