Search

 
 
 

गिरिडीह : सभी पंचायत 4 दिनों में अपना लक्ष्य पूरा करें- जमुआ BDO

 
Jamua (Giridih) : जमुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ अमल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीपीओ राजकुमार हेंब्रम, गणेश कुमार, सभी कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक, स्वयंसेवक व बीएफटी मौजूद रहे. बीडीओ ने कम पीडी जेनरेट करने वाले पंचायतों के कर्मियों को जमकर फटकार लगाई. उन्हें जल्द से जल्द अपना टारगेट पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जमुआ प्रखंड को 300 बिरसा मुंडा आम बागवानी का लक्ष्य मिला है. सभी 42 पंचायतों को चार दिन में अपना लक्ष्य पूरा करना होगा. बैठक में अबुआ आवास योजना की पंचायतवार समीक्षा की गई. बीडीओ ने खराब परफॉर्मेंस वाले कर्मियों को फटकार लगाई. साथ ही सभी अबुआ आवास में मजदूरों का रोज डिमांड करने का निर्देश दिया गया. मनरेगा मजदूरी भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को आपसी समन्वय से हल करने का निर्देश दिया गया. पीएम आवास योजना में पंचायतवार टारगेट, एमआईएस एंट्री, जियो टैग और ऑनगोइंग योजनाओं की स्थिति की समीक्षा हुई. बीडीओ ने मनरेगा मजदूरों का 100% भुगतान करने, एमआईएस में क्लॉज करने और सभी मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने का निर्देश दिया. पिछले दो-तीन वित्तीय वर्षों से लंबित योजनाओं को एमआईएस में बंद करने, रिजेक्टेड एफटीओ का आधार और अकाउंट संशोधन कर पुनः एमआईएस में अपलोड करने, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन करने और सार्वजनिक योजनाओं में एमएमएस की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए. जिन योजनाओं में 75 प्रतिशत भुगतान हो चुका है, उन्हें जल्द एमआईएस में बंद करने को कहा गया. यह भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/abua-government-has-brought-a-revolutionary-scheme-for-women-3-47-lakh-acres-of-forest-land-is-being-leased-kalpana/">बजट

सत्रः अबुआ सरकार महिलाओं के लिए क्रांतिकारी योजना लाई, 3.47 लाख एकड़ वन भूमि का दिया जा रहा पट्टाः कल्पना
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही