Search

 
 
 

गिरिडीह : नक्सलियों की पोस्टरबाज़ी से दहशत, पुलिस व सीआरपीएफ अलर्ट

 
Giridih : गिरिडीह : (Giridih ) - शहीद सप्ताह को लेकर नक्सलियों ने डुमरी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में पोस्टरबाजी की है. पोस्टर चस्पा किए जाने से लोगों में दहशत है. पोस्टर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय उरदंगो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटांड़ सहित कई स्थानों पर चिपकाए गए हैं. पोस्टर में आगामी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने की अपील की गई है. शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए जनता से व्यापक रूप से गोलबंद होकर शहीद सप्ताह मनाने की अपील की गई है. पोस्टर चिपकाने की सूचना पाकर पुलिस सारे पोस्टर जब्त कर ली. पुलिस और सीआरपीएफ अलर्ट है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. एसपी अमित रेणु ने सभी थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=366821&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह की हरियाली पर लगने लगा है ग्रहण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही