Search

 
 
 

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस पर पारसनाथ हिल-टॉप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

 
 
मधुबन स्थित फुटबॉल मैदान में जुटे थे सैकड़ों दर्शक
Pirtand (Giridih) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधुबन स्थित फुटबॉल मैदान में पारसनाथ हिल-टॉप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्धघाटन मैच बिरनगड्डा बनाम चंदननगर पिपराडीह के बीच खेला गया. निर्धारित 30 मिनट में दोनों टीमें बराबर रहीं. हालांकि पेनाल्टी शूट में पिपराडीह ने 3 गोल दाग कर जीत हासिल की. वही दूसरा मुकाबला यूएमएस बगदहा बनाम जेबिकेसस मंगरतिलैया के बीच खेला गया. इसमें यूएमएस की टीम 2 गोल दाग कर जीत हासिल की. इसी कड़ी में तीसरा मुकाबला जूनियर क्लब बगदहा बनाम बोकारो के बीच खेला गया, जिसमें बोकारो की टीम ने 1 गोल से जीत हासिल की. मैच का शुभारंभ पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार महतो ने किया. वही मौके को सफल बनाने में समिति के मनोज कुमार अग्रवाल, गाजो महतो, राज किशोर महतो, बालेश्वर महतो, सहित दर्जनों लोग शामिल हुए. इस प्रतियोगिता को देखने सैकड़ों दर्शक जुटे थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731327&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में किया गया झंडोत्तोलन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही