Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दोपहर की गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने से यात्री परेशान, कोरोना काल से बंद है परिचालन

Advertisement
Advertisement
Silash Singh Giridih : दोपहर वाली गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कोरोना काल में कुछ महीनों के लिए इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था. इससे पूर्व यह ट्रेन 24 घंटे में गिरिडीह और मधुपुर के बीच पांच फेरे लगाती थी. मधुपुर से यह ट्रेन सुबह चार बजे, सुबह 9 बजे, दोपहर एक बजे, शाम पांच बजे और रात को दस बजे आती थी. कोरोना के बाद जब इस ट्रेन को चालू किया गया तो इसे चार फेरे ही चलाया गया.

सुबह 9 बजे से शाम 5 बज़े के बीच कोई ट्रेन नहीं

दोपहर एक बजे के परिचालन को बंद कर दिया गया. सुबह 9 बजे के बाद अब ट्रेन सीधे शाम पांच बजे ही आती है. इस बीच मधुपुर से दिल्ली, कोलकाता, पटना सहित विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में परेशानी होती है. यात्रियों को सड़क रास्ते से मधुपुर जाना पड़ता है. इसमें समय भी ज्यादा लग जाता है और पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं. ऑटो वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी महेशमुण्डा, फुलजोरी, जगदीशपुर स्टेशन जाने वाले लोगों को होती है.

रेलवे को लिखा गया पत्र

लोगों की समस्याओं को देखते हुए गांडेय विधानसभा के भाजपा नेता रंजन सिन्हा ने रेलवे पैसेंजर सर्विस कमिटी के सदस्य शिवराज कुमार को एक ज्ञापन देकर दोपहर वाली पैसेंजर ट्रेन को फिर से चालू करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/giridih-deputy-chief-of-bengabad-demanded-security-in-panchayat-samiti-meeting/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बेंगाबाद की उप प्रमुख ने पंचायत समिति की बैठक में की सुरक्षा की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही