Search

 
 
 

गिरिडीह : पतंजलि परिवार ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह का किया आयोजन

 
Giridih :  पतंजलि परिवार गिरिडीह इकाई की ओर से 7 अगस्त को रेड क्रॉस भवन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया. समारोह के मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ गिरिडीह इकाई के मुख्य संरक्षक गुणवंत सिंह मोंगिया थे. दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत हुई. मौके पर जिला एवं प्रखंडों में अच्छे कार्य करने वाले पतंजलि परिवार के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया तथा देशभक्ति गीत गाए. छोटी बच्ची आकांक्षा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत की. समारोह में जड़ी बूटियों के बारे में भी जानकारी दी गई. मुख्य अतिथि गुणवंत सिंह ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए. समारोह में  समिति से जुड़ी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी. समारोह के आयोजन में चंद्रहास, रणधीर गुप्ता, पुष्पा शक्ति, आनंद चौरसिया, प्रेमलता अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा. मंच संचालन नवीन कांत सिंह और पुष्पा शक्ति ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=382383&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कोर्ट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ 8 अगस्त को अधिवक्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही