Giridih: सदर अस्पताल में 20 अप्रैल को देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा. मरीज और डॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक के बाद ओपीडी में रखी रजिस्टर फाड़ दी. डॉक्टर राजीव कुमार ड्यूटी पर थे, इसी दौरान गद्दी मोहल्ला का फिरदौस आजम बस स्टैंड में झगड़ा कर घायल अवस्था में इलाज कराने पहुंचा. डॉ राजीव कुमार ने फिरदौस से पिता का नाम पूछते ही आगबबूला हो गया और टेबल पर रखी ओपीडी रजिस्टर फाड़ उनसे बदतमीजी पर उतारू हो गया. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एपीएन देव कार्यस्थल पहुंच मामले को शांत कराते हुए पुलिस को सूचना दी. इस बीच चिकित्सक के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मियों ने कुछ देर तक काम बंद कर दिया. थाना प्रभारी ने फिरदौस की इलाज व एक्स-रे कराने के बाद हिरासत में लेकर नगर थाना ले गई. फिलहाल मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है. [caption id="attachment_613942" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hungama-2-300x225.jpg"
alt="" width="300" height="225" /> फाड़ा गया रजिस्टर[/caption] युवक ने किया जमकर हंगामा हिरासत में लेते ही फिरदौस ने जमकर हंगामा किया. ओपीडी से निकलते ही रोड़ पर लेट कर हिरासत का विरोध करने लगा. थाना प्रभारी प्रभारी आरएन चौधरी के निर्देश पर जवानों ने हाथ पैर पकड़ कर पुलिस गाड़ी में बैठा थाना ले गई. फिरदौस के साथ आए दो युवकों में एक फरार हो गया वहीं मोनू रेन को भी पुलिस अपने साथ लेते गई. दे रहा था धमकी: चिकित्सक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि फिरदौस जब इलाज कराने आया तब ओपीडी में भीड़ थी. इसी बीच फिरदौस दो युवकों के साथ आया और पहले देखने की बात कहने लगा. जब कहा गया कि लाइन से आएं तो आगबबूला हो गया और टेबल पर रखी रजिस्टर फाड़ देख लेने की धमकी देने लगा. स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक करने लगा. हंगामा सुनकर कई स्वास्थ्य कर्मी आ गए और बीच बचाव किया. ऐसी स्थिति में काम करना मुश्किल: उपाधीक्षक अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा कि मरीज हमलावर हो जाए तो चिकित्सकों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? पूर्व में यहां सिविल सर्जन पर भी घातक हमले हो चुके हैं. जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की. नगर थाना प्रभारी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. अस्पताल में इस तरह का हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषी युवक पर कानून सम्मत कार्यवाही की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613421&action=edit">यह
भी पढ़ें: पीरटांड़ : हरलाडीह में दो बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत [wpse_comments_template]

Leave a Comment