Search

 
 
 

गिरिडीह : दलपतडीह पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से राणाडीह तक बनेगी पक्की सड़क

 
बाबूलाल मरांडी की अनुशंसा पर  ग्रामीण कार्य विभाग ने जारी की अधिसूचना
Tisri (Giridih) : धनवार विधायक-सह-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अनुशंसा पर तिसरी प्रखंड अंतर्गत दलपतडीह पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से राणाडीह गांव तक पक्की सड़क की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. ग्रामीण कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है. बताया गया है कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग से दलपतडीह पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से राणाडीह गांव तक 1.6 किलोमीटर लंबी सड़क का पक्कीकरण किया जायेगा.

76 साल में राणाडीह गांव तक नहीं पहुंची पक्की सड़क

[caption id="attachment_709954" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Babaulall-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बाबूलाल मरांडी[/caption] तिसरी प्रखंड क्षेत्र के खटपोंक पंचायत का राणाडीह गांव आजादी के 76 साल बाद भी पक्की सड़क जैसी मुलभुत सुविधा से वंचित है. इस गांव के लोग कच्ची सड़क के सहारे ही आवागमन करने को मजबूर हैं. बरसात में यहां की कच्ची सड़क कीचड़मय हो जाती है. जिससे इस सड़क पर गाड़ियां चलना तो दूर पैदल चलना तक दूभर हो जाता है. हालांकि वर्षों बाद विधायक बाबूलाल मरांडी के प्रयास से इस सड़क को बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709910&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दुष्कर्म के आरोपित युवक को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही