Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पीडीएस डीलरों ने दी एक अगस्त से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

Advertisement
Advertisement

10 सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Tisri (Giridih) : ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन झारखंड संघ की तिसरी प्रखंड इकाई ने अपनी 10 सूत्री मांगों लेकर 25 जुलाई मंगलवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. डीलरों ने बीडीओ से मांगों पर तत्काल विचार करने का अनुरोध किया. कहा कि संघ के माध्यम से मांगों की पूर्ति के लिए सरकार और विभाग से लगातार गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. अगर मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया गया, तो पूरे प्रखंड के डीलर एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे.
तिसरी डीलर संघ अध्यक्ष रामचरित्र राउत के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने बीडीओ, सीओ व प्रखंड प्रमुख को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बकाया कमीशन राशि देने, कमीशन की राशि प्रतिकिलो एक रुपए से बढ़ाकर 3 रुपए करने, अनुकंपा पूर्व की भांति लागू करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. मौके पर इब्राहिम अंसारी, मोहम्मद इलियास, सुरेश यादव, अशोक रविदास, जागेश्वर लाल, बलदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद जमालुद्दीन, सीताराम किस्कू सहित अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-scam-in-pms-residence-middlemen-withdraw-wages-from-beneficiaries-account/">गिरिडीह

: पीएम आवास में घपला, बिचौलियों ने लाभुकों के खाते से निकाल ली मजदूरी की राशि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही