Search

 
 
 

गिरिडीह : लाइसेंस रद्द करने के विरोध में पीडीएस दुकानदारों ने दिया धरना

 
Giridih : जिला आपूर्ति पदाधिकारी गौतम भगत द्वारा 216 पीडीएस दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने के विरोध में 6 अक्टूबर को जिले भर के पीडीएस दुकानदारों ने झंडा मैदान में धरना दिया. धरने के बाद पीडीएस डीलर समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. पीडीएस डीलरों ने कहा कि दो साल पहले तत्कालीन डीएसओ सुदेश कुमार ने 325 लोगों को नया डीलरशिप दिया था. इनमें से 216 लोंगो को लाइसेंस मिल गई थी. कोरोना काल में सभी डीलरों के माध्यम से गरीबों को अनाज प्रदान किया गया. लेकिन दुर्गा पूजा से पहले मौजूदा डीएसओ गौतम भगत ने 216 डीलरों का लाइसेंस रद्द कर दिया है, जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है. डीलरों ने इसके विरोध में 10 अक्टूबर से समाहरणालय में अनिश्चकालीन धरना देने का निर्णय लिया है. धरने में केदार यादव, अनुष्का, बबीता देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, चंपा कुमारी, चिंतामणि देवी सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व पैक्स के प्रतिनिधि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-farewell-to-mother-on-shoulder-people-played-old-tradition/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कंधे पर ‘मां’ को विदाई, लोगों ने पुरानी परंपरा निभाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही