Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बाइक के धक्के से राहगीर की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए ठेला पर भेजा

Giridih : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा गांव में 23 फरवरी की रात बाइक के धक्के से राजू यादव नामक राहगीर घायल हो गए. आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 24 फरवरी की सुबह डुमरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह वाहन पर नहीं भेजकर खुला मोटर ठेला पर भेजा. शव को ठेला पर भेजे जाने से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया. हंगामा के बाद भी शव को खुला ठेला पर ही भेजा गया. हंगामा का पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ा. परिजन शव के साथ पैदल ही गिरिडीह गए. परिजनों ने थाना प्रभारी पवन सिंह पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है. परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. परिजन शव को ठेला से नहीं भेजकर वाहन से भेजने की मांग कर रहे थे.

पुलिस की हुई किरकिरी

शव को वाहन से भेजने के बजाए खुला मोटर ठेला में भेजे जाने से डुमरी थाना पुलिस की किरकिरी हुई है. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी पवन सिंह ने चुप्पी साध लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=564171&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासियों ने मनाया बाहा पर्व   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही