प्रशिक्षु आईएएस वार्ता करने पहुंचे, बिजली व्यवस्था में सुधार का दिया आश्वासन
Giridih : गिरिडीह में लचर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए हैं. भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली जारी है. पहले की तुलना में चार-पांच दिनों से बिजली व्यवस्था और ज्यादा लड़खड़ा गई है. परेशान लोगों ने 22 जून की शाम कुछ घंटे तक कालीबाड़ी चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना बंद कर दिया. आश्वासन के बाद भी सुधार नहीं होने पर फिर 23 जून को लोगों ने फिर कालीबाड़ी चौक जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क यातायात बाधित रहा. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई. लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की. खबर पाकर प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. लोगों ने प्रशिक्षु आईएएस से कहा कि पिछले सप्ताह से बिजली की स्थिति खराब है. भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना मुश्किल है. घर में पंखा नहीं चल रहा है. मोटर नहीं चलने से पानी टंकी में स्टोर नहीं हो पा रहा है. प्रशिक्षु आईएएस ने लोगों को आश्वासन दिया कि बिजली विभाग से बातचीत कर बिजली की स्थिति में सुधार होगी. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम करना बंद कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676936&action=edit">यहभी पढ़ें : गिरिडीह : जेपी नड्डा के वार पर विपक्ष का पलटवार, कहा झूठ पर टिकी है मोदी सरकार [wpse_comments_template]
Leave a Comment