Search

 
 
 

गिरिडीह : जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल पार करते हैं लोग

 
Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग में उसरी नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त है. जिला प्रशासन की साफ चेतावनी है कि लोग इस पुल होकर आवागमन न करें. पुल के दोनों ओर तीन फीट ऊंची दीवार भी खड़ी कर दी गई. फिर भी लोग नहीं मानते. बेखौफ होकर इस पुल को वाहन समेत पार करते हैं. लोगों ने दोनों दीवारों को तोड़कर ऊंचाई कम कर रास्ता बना लिया. बाइक और टोटो को इस पुल को पार करते देखा जा सकता है. पुल के क्षतिग्रस्त होने का साइनबोर्ड भी लगा है. बोर्ड में साफ-साफ लिखा है कि इस पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध है. जिला प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि लोग इस पुल को पार न करें. चार दिन पूर्व पुल के दोनों ओर बने दीवार को तोड़कर बनाए गए रास्ते को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया. फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. लोगों का आवागमन बदस्तूर जारी है. बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2018 में रघुवर दास सरकार ने क्षतिग्रस्त पुल को तोड़कर नया पुल बनाने की स्वीकृति दी थी. 24 नवंबर 2018 को तत्कालीन बीजेपी विधायक निर्भय शहाबादी ने पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. टेंडर गलत संवेदक के पास चले जाने के कारण पुल निर्माण आज तक नहीं हो पाया. स्थानीय जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि पहले जिस संवेदक को टेंडर दिया गया था, उन्हें हटा दिया गया है. नए शिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जल्द नया पुल का निर्माण किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=407596&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रात भर की बारिश से तालाब जैसा दिखने लगा झंडा मैदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही