Search

गिरिडीह : हाथियों के उपद्रव से नुकसान पहुंचे लोगों को मिला मुआवजा

Giridih : जिले के पीराटांड प्रखंड के कठवार स्थित वन विभाग के चेकपोस्ट में जंगली हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाए गए 29 लोगों के बीच 9 लाख 92 हजार 262 रुपये मुआवजा राशि वितरण किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार थे. उन्होंने भी कई लोगों में मुआवजा राशि का वितरण किया. कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग ने किया था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आबादी बढ़ने के कारण जंगल की कटाई हो रही है. इस वजह से हाथियों का उपद्रव बढ़ गया है. हाथी घर, फसल और आदमी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. पर्यावरण संतुलन के लिए जंगल का बचना जरूरी है. जंगल के आस-पास रहने वाले लोग भी हाथी के भोजन की भी व्यवस्था कर सकते हैं. इससे हाथियों का उपद्रव थमेगा. इसके लिए जरूरत पड़ने पर विधायक कोटे से राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हाथियों से जानमाल की सुरक्षा को लेकर सचेत रहने की जरूरत है. कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर एसके रवि ने कहा कि हाथियों के उत्पात से क्षति पहुंचे लोगों के नुकसान की भरपाई वन विभाग कर रहा है. उसी सिलसिले में 29 लोगों के बीच मुआवजा राशि का भुगतान किया गया. इन लोगों को मिली मुआवजा राशि- नारायण वर्मा, विन्नी सिंह, बुधन महतो, संजय कुमार, उमेश प्रसाद शर्मा, संतोष कुमार सिंह, उमेद महतो, मिथिलेश कुमार, जुनेस हेंब्रम, रामकृपाल राय, दामोदर महतो, विनोद कुमार वर्मा, संजय सोरेन, सोनालाल टुडू, रामेश्वर टुडू, लोबिन देवी, रूपलाल मुर्मू, दिलीप कुमार सिंह, बाबूचंद टुडू, पंचानंद पांडेय, बुधन कोल, सुमंत कुमार पांडेय, अविनाश मुर्मू, सुखी देवी, मुन्नी देवी, बहामुनी देवी, नुनूलाल मुर्मू, दुर्गा बेसरा, दुर्गा देवी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=275978&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध महुआ बरामद, तीन गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//