Search

 
 
 

गिरिडीह : खुद की कमाई में लगे हैं राज्य सरकार में शामिल लोग- मरांडी

 

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बाबूलाल का पहला दौरा, सरकार पर जमकर साधा निशाना 

भाजपा की टिफिन बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर बल

Ganwa (Giridih) : गावां व माल्डा मंडल भाजपा की संयुक्त टिफिन बैठक 17 जुलाई को किसान भवन, गावां में हुई. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने सभी पंचायतों में बूथ कमेटी गठन समेत सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा की. कहा कि धनवार विधानसभा को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना है. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गिरिडीह आए मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि सरकार में शामिल दलों के शीर्ष नेता व अधिकारी खुद की कमाई में लगे हैं. केंद्र की योजनाओं को भी सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है. इससे विकास रुक गया है. उन्होंने केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की देन है की सभी घरों तक बिजली पहुंची है. सभी गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया. पार्टी नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही विपक्षी पार्टिया हताश व निराश हो गई हैं. जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अजय रंजन, अशोक उपाध्याय, मनोज यादव, महेश राम, विवेक विकास मिश्रा ने भी विचार रखे. मौके पर मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, मुन्ना सिंह, प्रह्लाद सिंह, श्रीराम यादव, कांग्रेस यादव, वहाब खान, बबलू साहा, पवन सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन साव, उदय साव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-self-in-the-development-of-third-and-village-important-contribution-of-baldev-sao-babulal/">गिरिडीह

: तिसरी व गावां के विकास में स्व. बलदेव साव का अहम योगदान- बाबूलाल  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही