Search

 
 
 

गिरिडीह : कई समस्याओं से जूझ रहे हरिहरपुर-डमरगुरहा के लोग- माले

 
Giridih : भाकपा माले की शाखा गठन को लेकर 26 जून सोमवार को सदर प्रखंड के पिंडाटांड़ पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर-डमरगुरहा में बैठक हुई. इस दौरान कई लोगों ने भाकपा की सदस्यता ग्रहण कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की. बैठक की अगुवाई संगठन के स्थानीय पंचायत प्रभारी लालजीत दास ने की. मौजूद लोगों ने विभिन्न समस्याओं को भी पार्टी के सामने रखा. भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि यहां के लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन इनका वोट लेने वाले नेताओं और पार्टियों को इससे कोई मतलब नहीं है. कहा कि इस गांव में बिजली एक बड़ी समस्या है. श्री यादव ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस गांव का लाइन पचंबा गिरिडीह की तरफ से जोड़ने की मांग की. मौके पर गठित शाखा का चुनाव कर युगल दास को सचिव व प्रदीप दास को सह सचिव चुना गया. मौके पर लालजीत दास, शंभू तुरी, युगल दास, प्रदीप कुमार दास, धर्मेंद्र राना, बैजनाथ दास, सुखदेव दास, सिकंदर दास, टुपलाल दास, चंद्रिका दास, अनिल दास, पूरन दास, गोपाल दास, अंगनु दास मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680470&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद : पदाधिकारी व कर्मी कार्यशैली में सुधार लाएं- विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही