Search

 
 
 

गिरिडीह : तानाशाह ताकतों के खिलाफ लड़ाई में जनता साथ दे- कल्पना सोरेन

 

पूर्व सीएम हेमंत की पत्नी का बेंगाबाद में जनसंवाद कार्यक्रम

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद के धूमाडीह मैदान में मंगलवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन का आदिवासी समाज के साथ जनसंवाद कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आदिवासी समाज के हजारों मांझी हड़ाम महिला-पुरुष व झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. कल्पना सोरेन ने लोगों से भाजपा की तानाशाह ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की. कहा कि देश में लोकतंत्र को मिटाने की जोरदार साजिश चल रही है. भाजपा चुनी हुई सरकारों को गिराने व परेशान करने में जुटी है. लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसी तानाशाह ताकतों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का समय आ गया है. इस लड़ाई में जनता का साथ चाहिए. कल्पना ने कहा कि झारखंड में आदिवासी-मूलवासियों की सरकार को साजिश के तहत गिराने की कोशिश की गई. लेकिन इंडिया गठबंधन ने ऐसा होने नहीं दिया. उन्होंने झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया टूटेगा नहीं की आवाज बुलंद की. कहा कि उन्हें गांडेय गांडेय में लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है. 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की. मौके पर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, विजय सिंह, नीलकंठ मंडल, मंजु मरांडी, शिबू मुर्मू, मो. फखरुद्दीन, प्रमिला मेहरा, मो. सलीम, किशुन सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-crowd-of-devotees-gathered-in-kali-manda-of-village-on-maha-ashtami/">

गिरिडीह : महाअष्टमी पर गावां के काली मंडा में उमड़ी भक्तों की भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही