Search

 
 
 

गिरिडीह : संगठन की मजबूती में जुटा जनवादी लेखक संघ

 
Giridih : जनवादी लेखक संघ एक बार फिर से संगठन की मजबूती में जुट गया है. संघ से जुड़े परवेज शीतल ने सभी साहित्यकारों से संपर्क कर फिर से जिला समिति का गठन किया. नयी कमिटी के संरक्षक प्रोफेसर डॉ.छोटू प्रसाद, अध्यक्ष रामदेव विश्वबंधु, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश पाठक, मोईनुद्दीन समशी, नवीन कुमार सिन्हा, प्रीति भास्कर, बद्री दास, सचिव परवेज शीतल, संयुक्त सचिव महेश अमन, मुख्तार हुसैनी, लवलेस वर्मा बनाये गये. संघ के सचिव परवेज शीतल ने बताया कि संघ अब निरंतर अपने उद्देश्यों को पूरा करने में आगे बढ़ता रहेगा. ज्ञात रहे कि 2017 में गिरिडीह में जनवादी लेखक संघ का गठन किया गया था. संगठन में गिरिडीह के कई पत्रकार, कवि, लेखक, नाटककार, शिक्षक आदि शामिल थे. 2018 में धनबाद में जनवादी लेखक संघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था. सम्मेलन में गिरिडीह के कई लोगों ने भाग लिया था. देश भर के कई साहित्यकार व विद्वान सम्मेलन में शरीक हुए थे. 2019 तक गिरिडीह जिले में संघ अपने विकास की गति पकड़े रहा, लेकिन किन्हीं कारणों से संघ यहां शिथिल पड़ गया. धीरे धीरे यहां पूर्व की समिति ही खत्म हो गई. यह">https://lagatar.in/giridih-bjp-organized-free-health-camp-under-seva-pakhwada/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया आयोजित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही