Search

 
 
 

गिरिडीह : फुलजोरी मुखिया की वित्तीय शक्ति छीन उपमुखिया तहीरान को दी गई समेत 2 खबरें एक साथ

 
Gandey (Giridih) : गिरिडीह जिला पंचायती राज अधिकारी ने गांडेय प्रखंड की फुलजोरी पंचायत की मुखिया नजमा बीबी की वित्तीय शक्तियां छीनकर उपमुखिया ताहिरन बीबी को देने की अनुशंसा की थी. इस पर अमल करते हुए गांडेय ब्लॉक में प्रशिक्षु आईएस दीपेश कुमारी ने गुरुवार को ताहिरान बीबी को मुखिया की शक्तियां सौंपते हुए उन्हें जरूरी दस्तावेज देकर विकास योजनाओं पर काम करने को कहा. इस पर वार्ड सदस्यों ने ताहिरन बीबी का प्रखंड कार्यालय परिसर में ही स्वागत किया.मौके पर समाजसेवी सुलेमान अंसारी, वार्ड सदस्य रुस्तम अंसारी, अब्दुल रहीम, सरफराज अंसारी, अब्बास अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, इस्माइल अंसारी, शमशेर अंसारी आदि उपस्थित थे.

रांची से आई टीम ने किया पीरटांड़ सीएचसी का निरीक्षण

Pirtand (Giridih) : रांची से आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और डॉक्टरों को व स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए. टीम में शामिल गौतम कुमार सिंह, तबस्सुम नाज़, वीना कुमारी, हीरालाल रजक ने अस्पताल में रोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. ओपीडी सेवा, वार्डों, प्रसव कक्ष, एमएनसीयू, पीकू वार्ड, एक्स-रे, प्रयोगशाला,  आदि विभागों का बारीकी से जायजा लिया. अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. साथ ही अस्पताल में रजिस्टर चेक किये. कर्मियों से कहा कि जन्म के समय ही मंत्रा एप पर नवजात शिशु की एंट्री सुनिश्चित करें. मौके पर अस्पताल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे . यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-maintain-patience-and-restraint-jmm-workers-read-3-news-together-including-sanjay-singh/">गिरिडीह

: धैर्य और संयम बनाए रखें झामुमो कार्यकर्ता- संजय सिंह   समेत 3 खबरें एक साथ पढ़ें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही